माघ पूर्णिमा पर ताप्ती तट पर हुआ “मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता” का भव्य समापन,

0

माँ ताप्ती की महिमा को डिजिटल मंच पर मिली राष्ट्रीय पहचान, विजेताओं को महाआरती के बाद किया गया सम्मानित

मुलताई। मुलताई नगर और माँ ताप्ती के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन “मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता” का भव्य समापन माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ताप्ती तट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर माँ ताप्ती की महाआरती के पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच से सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए।


युवाओं ने डिजिटल माध्यम से किया माँ ताप्ती का भावनात्मक प्रचार 20 जनवरी से 23 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में नगर सहित ग्रामीण अंचलों के युवा कंटेंट क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मुलताई नगर एवं माँ ताप्ती की महिमा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती आकर्षक व भावनात्मक रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार किया।

प्रतियोगिता में ‘मुलताई के दीवाने’ पेज के संचालक कृष्ण कुमार पवारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी रील में विभिन्न चेप्टर के माध्यम से माँ ताप्ती और मुलताई नगर का भावनात्मक एवं कलात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे निर्णायकों द्वारा विशेष सराहना मिली। प्रथम पुरस्कार स्वरूप उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा ₹5,100 नगद, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान चंदोरा खुर्द निवासी मनीष बिंझाड़े और तृतीय स्थान महतपुर निवासी कृष्णा झारे ने प्राप्त किया। उन्हें क्रमशः ₹2,100 एवं ₹1,100 नगद राशि के साथ शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह पुरस्कार अनीश नायर एवं चंदू देशमुख द्वारा प्रदान किए गए। पॉपुलर रील और बेस्ट पोएट्री अवार्ड भी प्रदान
सागर पावर की रील को करीब 2.5 लाख से अधिक बार देखा गया, जिसके लिए उन्हें पॉपुलर रील अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं श्याम दाबड़े को बेस्ट पोएट्री के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत मंटू शर्मा, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, संदीप भार्गव, नीरज ठाकरे, विशाल शीतोले सहित बड़ी संख्या में ताप्ती भक्त एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
15 फरवरी से शुरू होगा दूसरा सीजन आयोजनकर्ता कुलदीप पहाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा सीजन 15 फरवरी से प्रारंभ होगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सोनू सिंह, दीपक सोलंकी, असलम अहमद, कुणाल भारती, संतोष राय, विजेश पवार, शुभम पवार, देवेंद्र सूर्यवंशी सहित सभी सहयोगियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here