भारत जोड़ो यात्रा का मुलताई में 50 किलोमीटर का सफर पूरा,आमला ब्लॉक में प्रवेश,दूसरे दिन जगह-जगह हुआ यात्रियों का स्वागत

0
1038

मुलताई -छिंदवाड़ा जिले से मुलताई पहुंची भारत जोड़ो उप यात्रा दूसरे दिन रविवार को विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की अगुवाई में मुलताई से निकल कर ग्राम प्रमंडल, सर्रा, हेटी में लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय कर आमला ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई।

पहले दिन मुलताई ब्लॉक में भारत जोड़ो यात्रा ने पिपरिया ग्राम से प्रवेश किया था और 32 किलोमीटर का सफर तय कर मुलताई पहुंची थी। ग्राम हेटी में यात्रियों का भव्य स्वागत के बाद आम सभा का आयोजन किया गया  जिसमें बैतूल जिले से आए सभी कांग्रेसी नेताओं ने इस आम सभा को संबोधित किया

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने हेटी आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिएऔर भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए गांधीजी के बाद अगर किसी ने इतनी लंबी यात्रा की है तो वह राहुल गांधी है। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों को एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए राहुल जी के साथ खड़े होना है।

घाटे का सौदा बन कर रह गई खेती

सुखदेव पांसे ने कहां की  मध्यप्रदेश में भाजपा का 15- 20 सालों से शासन कर रही है शिवराज जी जब भी मुख्यमंत्री बने वह कहते रहे कि कृषि को लाभ का धंधा बनाऊंगा किंतु उनकी नीतियों के कारण खेती आज घाटे का सौदा बन कर रह गई है और किसान कर्ज में आकर खड़ा हो गया है। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल खाद बीज महंगा कर दिया जीससे खेती की लागत बढ़ी गई और किसानों की उपज को कम दाम में खरीदा जाता है इसीलिए किसान पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस सभा को कांग्रेस नेता हेमंत वागादरे, अरुण कोठी, रामु टेकाम, हाजी शमीम खान, किशोर परिहार, राजरानी परिहार, ने भी संबोधित किया मंच संचालन सुमित शिवहरे ने किया।

जगह-जगह हुआ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

मुलताई ब्लॉक में आज भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन था इस यात्रा को लेकर नागरिकों में भी भारी उत्साह देखा गया ।भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया कहीं भारत यात्रियों की महिलाओं ने आरती उतारी तो कहीं तिलक लगाकर सम्मान किया ,वृद्धों ने यात्रियों को आशीर्वाद दिया तो बच्चे भी विधायक सुखदेव पांसे के साथ चलें।

प्रमंडल में यात्रियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

भारत जोड़ो यात्रा ग्राम प्रमंडल पहुंची जहां शहीद किसान स्तंभ पर पहुंचकर सुखदेव पांसे एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी इसके उपरांत शहीद मनोज चौरे को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा इसके उपरांत प्रमंडल से ग्राम सर्रा पहुंची जहां ग्रामीणों ने भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया।

ग्राम सर्रा के बाद भारत जोड़ो उप यात्रा के यात्रियों ने ग्राम हेटी का रुख किया।  हेटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया और यही आमला ब्लॉक से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा आगे के गंतव्य के लिए सौंप दी गई । इस यात्रा में शामिल होने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय यादव ,जनपद विधायक प्रतिनिधि  तकीउल हसन रिजवी, अरुण यादव, लोकेश यादव, विनोद बेले, पार्षद सुरेश पौनीकर, आदि


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here