Betul शासकीय जेएच कॉलेज मे छात्रो के दो पक्षों में विवाद, 1 युवक घायल

0
495

बैतूल-  शासकीय JH कॉलेज मे युवाओं के दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक युवक जख्मी हो गया जिसे जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

टीआई गंज थाना एबी मर्सकोले पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया की शासकीय कॉलेज के दो पक्षों में विवाद होने की जानकारी मिलते ही मैं और एसडीओ पुलिस मौके पर पहुंच गए थे हमने छात्रों और प्राचार्य से विवाद कैसे प्रारंभ हुआ इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया किंतु विवाद कैसे प्रारंभ हुआ इस संबंध में कोई ठोस जानकारी अभी नहीं लग सकी है। पता चला है कि किसी को गेट पर रोकने को लेकर के विवाद हुआ है।

मारपीट में एक युवक को चोट आई है। जानकारों ने बताया कि आज कॉलेज के दो गुटों के बीच जमकर झूमाझटकी मारपीट हुई। घटना से कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था। इस दौरान छात्रों के बीच झूमाझटकी और अपशब्दों का भी जमकर प्रयोग किया गया। कॉलेज परिसर में मारपीट की इस घटना में कॉलेज का एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया।

कॉलेज प्रबंधन को इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को बुलवाया गया, पुलिस ने छात्रों की भीड़ को हटाया। वंही घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां छात्र का ईलाज जारी है। बेहोश होने की वजह से छात्र से कोई भी जानकारी नही मिल पाई है। फ़िलहाल पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि कॉलेज के अन्दर कमरा बंद कर छात्र की पिटाई क्यूं की गई। पुलिस घायल छात्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही हैं।


—————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here