दिलीप पाल
आमला- आमला ब्लॉक में घोषित अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मेंटेनेंस के नाम पर भी कई बार बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है।जो कि घंटो नहीं आती बिजली बिल भी बढ़कर आ रहे हैं कई क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या है।
आज शुक्रवार कांग्रेस सेवा दल द्वारा ग्राम खरपड़ा खेड़ी स्थित सब स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। सेवादल का साथ किसान कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी दिया। प्रदर्शन के पहले कांग्रेसियों ने ग्राम खरपड़ा खेड़ी में धरना दिया जहां पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि बिजली की कमी से पूरा क्षेत्र जूझ रहा है। बिजली बिल भी अनाप-शनाप आ रहे हैं यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। वही सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। कई कई घंटे नहीं आती निर्माण कार्य में घटिया केबल का उपयोग किया जाता है।

आईल बदलने के नाम पर भी किसानों से पैसे लिए जाते हैं। कई क्षेत्रों में बिल भी अधिक आ रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी जल्द से जल्द समस्या का निदान करें। कार्यक्रम को सेवादल के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उघड़े, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय पारधी, सेवादल के उपाध्यक्ष घन्ना यादव, सोहन सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उईके, युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत हुडे, प्रदीप कोकाटे, मनीष कुशवाह, पुष्पेंद्र राजपूत, रणवीर सिंह चौहान, गजानन बगाहे, रामकिशोर पुंडे, अल्केश ठाकुर, राजेश सिंह, राजेश सुरे, शिवा यादव, भगवान सिंह शहाणे, युवराज परमार, गुलाब बगाहे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किया घेराव
सेवा दल द्वारा ग्राम से एक विशाल रैली निकालकर खरपड़ा खेड़ी सब स्टेशन पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी की तेज धूप में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक संजीव कुमार उईके ने कांग्रेसियों से चर्चा की और जल्द समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।

यह थी मांगे
सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र सिंह परमार ने बताया हमारी प्रमुख मांग है। बढ़े हुए बिजली बिल कम किए जाए। वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जाए। 24 घंटे वाली लाइन की बिजली कटौती बंद की जाए। मेंटेनेंस के नाम पर कटौती ना हो। घटिया केबल बदले जाए। महेंद्र सिंह परमार ने आगे बताया यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इनका कहना
प्रदर्शनकारियों से चर्चा की है ज्ञापन प्राप्त हुआ है। वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा रहा है हमारे स्तर की समस्या जल्द सुलझा दी जाएगी।
संजीव कुमार उईके सहायक प्रबंधक सब स्टेशन खेड़ली बाजार।