बड़ी घटना के बाद भी नहीं सुधरी विवादों वाली गली की हालत,

0

इसीलिए लोग इसे विवादों वाली गली कहने लगे हैं। इस मार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं और विवाद होना नई बात नहीं है  व्यापारी बताते हैं कि इस मार्ग पर प्रति माह चार-पांच दुर्घटनाएं और विवाद आम बात है।  किंतु हाल ही में दो दिन पूर्व जैन कोल्डिंग के सामने इस मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिक यूवको का जब राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक के साथ विवाद हुआ और इस विवाद के चलते जब संपूर्ण नगर में तनाव की स्थिति बनी, यह दुर्घटना पवित्र नगरी की वर्षों पुरानी भाईचारे की परंपरा पर गंभीर संकट थी किंतु इस घटना के बावजूद इसके मूल कारण को अबभी प्रशासन गंभीरता से लेता दिखाई नहीं दे रहा है।

अतिक्रमण से परेशान इस मार्ग के व्यापारी बताते हैं कि हाल ही में हुए विवाद और इसे पूर्व हुए अनेकों विवाद का मूल कारण इस मार्ग पर फैला अतिक्रमण और एक दूसरे से ज्यादा अतिक्रमण करने की होड है साथ ही इस भीड़भाड़ वाले एरिया में खूब स्पीड से मोटरसाइकिल पर अपनी कला का प्रदर्शन करते कम उम्र के युवा है। यह दो कारणो के रहते ऐसी घटनाएं कभी रुक पाएगी कहना कठिन है।

जैन कोल्डिंग मार्ग की सबसे बड़ी विडंबना कुछ व्यापारियों में अतिक्रमण करने को लेकर की जाने वाली प्रतिस्पर्धा है। कुछ व्यापारी एक दूसरे की दुकानों से आगे दुकान दिखाने की होड़ में आधे से अधिक दुकान रोड पर लगा लेते हैं जिसका खामियाजा संपूर्ण  व्यापारियों को भुगतना पड़ता है।  कुछ लोगों की वजह से इस मार्ग का व्यापार प्रभावित  होता रहा है।  दो पहिया वाहनों को  निकलने में दिक्कत होती है और फिर दुर्घटनाएं होती है जिससे जिससे विवादों का जन्म होता है। पिछले दिनों भी जैन फोल्डिंग के सामने विवाद हुआ था जिसमें कुछ लोगों ने गोली चलने और कुछ लोगों ने पटाखा फोड़े जाने की अफवाह उड़ाई थी हालांकि यह मामला रखा दफा हो गया किंतु इस मार्ग पर यह घटनाए आम है।

कांग्रेस युवा नेता एवं कपड़ा व्यापारी सुमित शिवहरे बताते हैं कि इस मार्ग की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण और दूसरा तेज गति से दो पहिया वाहन दौड़ते युवा है जब तलक इन दो कारणो पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा ऐसी घटनाएं होती रहेगी। पूर्व कृषि उपज मंडी सदस्य एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक नरेंद्र साहू बताते हैं इस मार्ग पर हर माह में 4 से 5 दुर्घटनाएं और विवाद होना आम बात है। इस अतिक्रमण के चलते हम व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग के आसपास रहने वाले लोग इस अतिक्रमण के चलते इमरजेंसी में अपने घर के मरीजों को बहुत मुश्किल से दूसरी तरफ से अस्पताल पहुंचाते हैं। टेलर अरुण जैन बताते हैं कि अतिक्रमण और इस मार्ग पर वाहनों की समस्या के चलते हमारा व्यापार ठप होने लगा है प्रशासन को इसके सुधार के लिए ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

इनका कहना

जैन फोल्डिंग रोड पर अतिक्रमण हटाने की कोई योजना नहीं है नगर पालिका अधिकारी से चर्चा करके इस संबंध में बताता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here