पैनल अधिवक्ता चयन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन,

0

विभिन्न न्यायालयों में निःशुल्क पैरवी का अवसर जिला विधिक सहायता अधिकारी के अनुसार, विधिक सलाह एवं सहायता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए पैनल अधिवक्ताओं का चयन किया जाएगा। चयनित अधिवक्ता विभिन्न न्यायालयों में निःशुल्क विधिक सहायता (फ्री लीगल एड) प्रदान करेंगे।


इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: जिला न्यायालय,
कुटुम्ब (फैमिली) न्यायालय, राजस्व न्यायालय
उपभोक्ता न्यायालय,श्रम न्यायालय (सिविल प्रकरण)
किशोर न्याय बोर्ड,सिविल न्यायालय आमला, भैंसदेही एवं मुलताई
,


यहां जमा करें आवेदन
इच्छुक अधिवक्ता अपने आवेदन निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं:
कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैतूल
तहसील विधिक सेवा समिति, आमला
तहसील विधिक सेवा समिति, भैंसदेही
तहसील विधिक सेवा समिति, मुलताई
,समय सीमा का रखें विशेष ध्यान
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 (सायं 5 बजे) निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। सेवा के साथ अनुभव का अवसर यह चयन न केवल अधिवक्ताओं को सामाजिक सेवा का अवसर देगा, बल्कि उन्हें विभिन्न न्यायालयों में कार्य करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here