पुरुषोत्तम मास की पंचमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई ताप्ती मे श्रद्धा की डुबकी,शिव पूजन कर मां ताप्ती मे किया दीपदान

0
659

मुलताई -श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास की पंचमी पर ताप्ती तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर श्रद्धा की डुबकी लगाई और परिवार के सुख समृद्धि जीवन प्रकाश के लिए मान्यता अनुसार भगवान शिव एवं मां ताप्ती जल में दीपदान किया।

अधिमास के चलते इस वर्ष श्रावण मास की अवधि लंबी रही इसलिए पुरुषोत्तम मास की पंचमी का अपना विशेष महत्व है यही कारण है कि आज मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के अनेक जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त ताप्ती तट पहुंचे और ताप्ती स्नान कर मान्यता अनुसार असीम पुण्य की प्राप्ति की ताप्ती तक पहुंचने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक थी

ताप्ती स्नान कर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध शिव मंदिर तप्तेश्वर महादेव, चिंतेश्वर महादेव एवं मां ताप्ती मंदिर में विशेष पूजन पाठ के उपरांत मां ताप्ती सरोवर में दीपदान किया। सुबह से ही ताप्ती तट पर स्नान पूजन पाठ करने वालों का ताता लगा रहा बैतूल जिले के साथ ही महाराष्ट्र और अन्य जिलों के लोग भी ताप्ती स्नान करने ताप्ती तक पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना में भाग लिया।

परिवार के सुख समृद्धि के लिए किया जाता है दीपदान

पंडित गणेश त्रिवेदी ने बताया कि श्रावण मास और अधिमास मे पुरुषोत्तम मास एक साथ ऐसा योग बहुत कम आता है। और आज पंचमी होने के नाते आज का विशेष महत्व है। श्रावण मास जोकि शिव का प्रतीक है और पुरुषोत्तम मास जोकि विष्णु मास है दोनों एक साथ विशेष पवित्र मांस है जिसमें पूजन पाठ दीपदान से सुख समृद्धि, आपत्ति विपदाओं से सुरक्षा और जीवन प्रकाश मय हो इस कामना के साथ दीपदान किया जाता है।

महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने कहा नहीं है कपड़े बदलने की व्यवस्था

पवित्र नगरी में ताप्ती तट पर हर शुभ तिथियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं किंतु नगर प्रशासन आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर कभी गंभीर दिखाई नहीं देती। आज पंचमी के दिन महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में महिलाएं मुलताई ताप्ती तट पहुंची थी जिसमें 70 महिलाओं का जत्था नागपुर से ताप्ती तट पहुंचा इन महिलाओं में शामिल नवनीता एवं इंद्रावती बाई ने बताया कि पंचमी के पावन पर्व हम 70 महिलाएं तपती स्नान के लिए मुलताई पहुंची है किंतु यहां सबसे बड़ी समस्या महिलाओं के कपड़े बदलने की है।

नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सुरक्षा को लेकर भी सरोवर में मात्र रस्सी बंधी दिखाई दी और एकमात्र गोताखोर नीकेश कुरवाडे़ अपनी नाव के साथ लोगों की मदद करते दिखाई दिए। इसके अलावा नगर पालिका के कर्मचारी दिखाई नहीं दिए ।पुलिसकर्मी भी इक्का-दुक्का ही दिखाई दिए ऐसे अवसर पर महिला पुलिस की तैनाती भी की जानी चाहिए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here