मुलताई -सुप्रसिद्ध विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े नें शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन कर समस्याओ के समाधान हेतु व्यापक अभियान शुरू किया है।
जिसकी एक दिवसीय कार्यशाला पंचवटी लान मुलताई में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की उपस्थिति में कार्यशाला में जानकारी देते हुए भास्कर रोकड़े ने बताया कि नय-क्रांति हेतू संकल्पित ‘सम्यक अभियान” का शुभारंभ रीवा के ऐतिहासिक पार्क से 2 मई 2022 को किया गया। जिसका समापन 15 दिसम्बर को भोपाल जिले के बैरसिया में होगा।

सम्यक अभियान के संकल्प
सरकारी कर्मचारियों की सेवानियृति आयु 58 साल लायू करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार
पर्दों पर । जनवरी 2024 से 32 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।प्राइवेट कंपनियां के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु मप्र मे न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
प्राइवेट कंपनियों व सरकारी विभागों में “आउटसोसिंग सिस्टम” से नियुक्तियाँ पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसौसिंग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।
प्राइवेट व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट इयूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराना | प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु “प्लेसमेंट डिपार्टमैंट* स्थापित कराना। प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दे दिये गये हैं उनमे ,संशोधनकराके कर्मचारियों के हित में श्रम कानून की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। इस कार्यशाला का आभार व्यक्त कांग्रेसी विधायक सुखदेव पांसे ने किया इस अवसर पर संजय यादव, तकी उल हसन रिजवी, किशोर सिंह परिहार, नितेश साहू, सुमित शिवहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित थे।