ताप्ती सरोवर मे नहीं थम रहा मछली चोरी का सिलसिला, पकड़ाया जाल 100 किलो मच्छी और कछुए के साथ

0
778

मुलताई भक्ति सरोवर और सनी सरोवर में मच्छी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर भक्ति सरोवर में मछली का जाल पकड़ाया। मां ताप्ती की पवित्र नगरी

मुलताई में आज दिन रविवार को दोपहर में नाव चालकों और गोताखोरों को ताप्ती सरोवर में मछली पकड़ने का जाल बिछा हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल नगर पालिका के पार्षद अजय यादव सहित अन्य लोगों को दी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाल को निकलवाया जाल निकलवाने पर पता चला कि इस जाल में करीब 100 किलो से ज्यादा की मछलियां फंसी थी जिसमें से आधे से ज्यादा की मौत हो चुकी थी

आज सुबह भी छोटे तालाब पर मछली पकड़ने का जाल बिछा हुआ दिखाई दिया था मुलताई ताप्ती की पवित्र नगरी में मां ताप्ती का पावन सरोवर आस्था का केंद्र है लेकिन कुछ लोगों द्वारा ताप्ती सरोवर से मछली चोरी कर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है बताया जाता है कि यह 100 किलो मछली या करीब ₹25000 कीमत की बताई जा रही है जाल में फंसी मछली का वजन 15 से 20 किलो बताया जा रहा है।

आज पकड़े गए जाल को निकलवा कर तत्काल सरोवर के किनारे ही आग लगा दी गई जाल की लंबाई 60 फिट बताई जा रही है। ताप्ती सरोवर में मछलियों का शिकार करने के लिए दिखाए गए मछली जाल का पकड़ा जाना नई बात नहीं है। आए दिन मछली चोरी के प्रकरण सामने आते हैं।

सामने आने वाले मामले गक्का दुक्का ही होते हैं अधिकांश बार मछली चोर सफल हो जाते हैं। जिसका मूल कारण ठोस कार्रवाई का अभाव है एक ओर जहां ताप्ती सरोवर और ताप्ती सरोवर की मछलियां नगर वासियों की आस्था का केंद्र है वही दूसरी ओर नगर प्रशासन इस को लेकर गंभीर दिखाई नहीं देता।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here