ताप्ती जन्मोत्सव पर ताप्ती तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां ताप्ती के दर्शन

0

मां ताप्ती के जयकारे लगाते हुए ताप्ती भक्त हाथों में श्रद्धा सुमन थाल लिए मन में मां ताप्ती दर्शन की आस लिए बड़ी संख्या में ताप्ती परिक्रमा क्षेत्र पहुंचे । दोपहर को विशाल नदी पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की  शोभायात्रा निकाली गई जो की आकर्षण का केंद्र रही। शाम होते तक ताप्ती परिक्रमा क्षेत्र में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने एवं ताप्ती दर्शन करने का अनुमान है।भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख ,नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताप्ती मंदिर पहुंचकर मां ताप्ती की पूजा अर्चना की उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुबह 5 बजे से ही ताप्ती जन्मोत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए थे सुबह 5 बजे विशेष पूजा अर्चना के साथ ही दुग्ध अभिषेक किया गया इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने दोनों ताप्ती मंदिरों में पहुंचकर मां ताप्ती का दुग्ध अभिषेक किया, माता की ओटी भरी और मां ताप्ती का सिंगार किया। बीते एक सप्ताह से ताप्ती तट गायत्री मंदिर में कथावाचक वैष्णवाचार्य डॉ विश्वामित्र शरण द्वारा की जा रही ताप्ती कथा का आज सप्त ऋषि टापू पर हवन पूर्ण आहुति के साथ संपूर्ण समापन कर दिया गया।

प्रति वर्ष अनुसार ताप्ती सेवा मंडल द्वारा 251 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व मध्य प्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष हेमंत विजय राव देशमुख नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर सहित सेवा मंडल के सदस्य एवं महिलाओं ने भाग लिया। ताप्ती मंदिर से प्रारंभ होकर परिक्रमा करते हुए यह चुनरी यात्रा ताप्ती आरती घाट पहुंची जहां मां ताप्ती की आरती पूजन के उपरांत नाव के माध्यम से मा ताप्ती को 251 मीटर लंबी  चुनरी अर्पण की गई।

ताप्ती जन्मोत्सव के चलते परिक्रमा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए थे। जगह-जगह महिला एवं पुलिस अधिकारी भी तैनात किए थे किंतु इन सब के बावजूद सलवार सूट पहने 3 महिलाओं द्वारा कुछ महिलाओं के जेवर पर हाथ साफ करने की खबर है इन महिलाओं से सावधान रहने के लिए नगर पालिका निरंतर अलाउंस करती रही। गजानन मंदिर के सामने नगर पालिका, पुलिस स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का कंट्रोल रूम बनाया गया था ताकि जन्मोत्सव मे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नगर के मध्य के संपूर्ण भाग को  बैरिकेडिंग कर दो पहिया से लेकर सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

ताप्ती जन्मोत्सव पर संपूर्ण पवित्र नगरी धर्म नगरी में परिवर्तित हो गई है। मंदिरों मे  विशेष साज-सज्जा की गई है । इस वर्ष ताप्ती जन्मोत्सव में पिछले साल की तुलना में जहां लोगों में अधिक जागरूकता देखी गई वहीं श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखा गया। ताप्ती प्रथम पुलिया से लेकर परमंडल जोड़ तक 50 से भी अधिक स्थानों पर जगह-जगह भंडारा प्रसादी के स्टॉल लगाए गए थे। बस स्टैंड पर विभिन्न संगठनों द्वारा 10 से अधिक स्थानों पर भंडारा प्रसादी वितरण की गई ।

इसके अलावा थाने के समक्ष सब्जी व्यापारी संघ द्वारा एवं पुराने एसबीआई बैंक के सामने शिक्षकों द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। फवारा चौक पर भी व्यापारियों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार भंडारा प्रसादी के स्टाल लगाए गए। संपूर्ण नगर में तप्ती जन्मोत्सव पर 300 से अधिक भंडारा प्रसादी के स्टाल लगाए जाने का अनुमान है। ढाबा संचालकों के संग ने बस स्टैंड मुलताई पर भंडारा प्रसादी के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

——————————————————————————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here