मुलताई- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) डॉ.जितेंद्र जामदार मुलताई प्रवास के दौरान हेमंत विजय राव देशमुख पूर्व मध्य प्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष के निवास पहुंचे
इस अवसर पर मुलताई क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डॉ जितेंद्र जामदार संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा के प्रभारी है। और यह यात्रा बालाघाट से सागर जा रही है।

इतने व्यस्त समय के बावजूद उन्होंने हेमंत विजय राव देशमुख के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से लगभग 1 घंटा विस्तार पूर्वक चर्चा की कार्यकर्ताओं को समरसता यात्रा के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी । विजय राव देशमुख ने बताया कि हमने राज्य मंत्री को जन परिषद अभियान के कार्यों के लिए मुलताई विधानसभा क्षेत्र मे असीम संभावना और आदर्श स्थान होने की जानकारी दी उन्होंने जन परिषद अभियान के माध्यम से मुलताई क्षेत्र के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
