चांद पर चंद्रयान उतार ने को यादगार बनाने के लिए,फहराया जिले का सबसे ऊंचा 101 फिट से ऊंचा तिरंगा,

0
564

मुलताई- भारतीय चंद्रयान के चांद पर उतरने को यादगार बनाने के लिए मुलताई के बस स्टैंड पर जिले का सबसे ऊंचा 101 फीट से ऊंचा तिरंगा फहराया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे एवं  समाजसेवी लोकेश गीदकर ने धार्मिक अनुष्ठान एवं तिरंगा आचार संहिता का पालन करते हुए पूरी गरिमा के साथ जिले के सबसे ऊंचे  राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया ।

आज शाम जब भारतीय चंद्रयान चांद की सतह पर उत्तर कर चांद पर तिरंगा लहराएगा। बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक के समीप बने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे इसका सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। बस स्टैंड शाहिद किसान स्तंभ के समीप पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे एवं लोकेश गीदकर की उपस्थिति में ध्वज का लोकार्पण एवं ध्वजारोहण किया गया।

नगर के  हजारों की संख्या में नागरिक इस  ऐतिहासिक पल का गवाह बने। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिवार, पूर्व सैनिक संघ के सैनिक एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं  ने पूरी गरिमा के साथ इस  ध्वजारोहण पल को यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभाई। जैसे ही ध्वज अपनी निर्धारित  ऊंचाई पर पहुंचकर लहराया संपूर्ण क्षेत्र  मां भारती एवं राष्ट्रीय ध्वज के जयकारों से गूंज उठा। ध्वज का निर्माण लोकेश  द्वारा स्वयं के पैसे  कराया गया है बीते एक माह से इसकी निर्माण प्रक्रिया चल रही थी आज इंतजार समाप्त हुआ और तिरंगा शान से आकाश में लहराने लगा।

तिरंगा देख युवाओं में पैदा होगा देशभक्ति का जज्बा :-पांसे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि नगर के सौंदरीकरण और विकास के लिए लोकेश गीदकर का प्रयास सराहनीय है। इससे नगर के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा होगा।


हम राष्ट्र से बहुत कुछ लेते हैं हम राष्ट्र को देने का जज्बा भी होना चाहिए

गरिमा में कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए लोकेश गीदकर ने कहां की हम राष्ट्र से बहुत कुछ लेते हैं, हम सिर्फ राष्ट्र से लेते है हम में राष्ट्र को देने का जज्बा भी होना चाहिए। मैं पवित्र नगरी में जन्मा हूं और किसी न किसी रूप में उसे लौटाना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हवाओं से नहीं लहराता ,शहीदों के उन बलिदानों से लहराता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। अभी हमने जिले मे सबसे ऊंचा ध्वज लगाया है आने वाले समय में प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां मुलताई विधानसभा में लाएगे।

ध्वज लगाने की अनुमति के लिए युवाओं ने किया था आंदोलन

बस स्टैंड पर लगा जिले का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज अब नगर के गौरव के रूप में देखा जा रहा है। इस राष्ट्रीय ध्वज को फहरता हुआ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड पहुंचे और इस पल के गवाह बने, नगर वासी इसे नगर के लिए  बड़ी उपलब्धि मानते हैं किंतु यह सब आसान नहीं था। कुछ लोगों ने अड़ंगा लगाकर इसका निर्माण भी रोकना चाहा प्रशासन ने ध्वज के लिए गड्ढे को भर दिया और कार्य पर प्रतिबंध भी लगा दिया था जिसके बाद युवाओं को चरणबद्ध आंदोलन करना पड़ा जिले का सबसे बड़ा ध्वज लगाने के लिए नगर के सभी सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर ध्वज  लगाने  की अनुमति देने के लिए पत्र अभियान चलाना पड़ा, सद्बुद्धि यज्ञ करना पड़ा, आवेदन और निवेदन के उपरांत आखिरकार अधिकारियों ने इसकी स्वीकृति प्रदान की और आज वह शुभ दिन आया जब तिरंगा आकाश में लहराने लगा ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here