खम्बारा दुर्घटना में पति-पत्नी घायल,शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

0
923

मुलताई- नागपुर हाईवे पर खम्बारा  टोल के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई।जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए।उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल पति-पत्नी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से महाराष्ट्र जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे हादसा हो गया। खेड़ी देवनाला निवासी अरविंद बरखड़े (45 वर्ष) अपनी पत्नी यशवंती बरखडे (40 वर्ष ) के साथ अपने गांव खेड़ी देवनाला से खंभारा टोल होते हुए वरूड महाराष्ट्र शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आए बाइक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे खेड़ी देवनाला निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एनएचआई पायलट सुनील कड़वे, डॉक्टर राजेश भुजाडे द्वारा मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर, हालत गम्भीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

—————————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here