मुलताई- सामान्यत देवर भाभी का रिश्ता हंसी मजाक सहित मर्यादाओं का रिश्ता माना जाता है किंतु इसके विपरीत ग्राम करपा में एक अनोखी घटना सामने आई है। निकटतम ग्राम करपा में देवर को अपनी भाभी से दो रोटी ज्यादा बनाने का कहना महंगा पड़ गया अब देवर आग से झुलसने के बाद मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटतम ग्राम करपा निवासी दुर्गेश मोरले जब अपने घर पहुंच जाओ तो उसकी भाभी रोटी बना रही थी दुर्गेश ने अपने भाभी से दो रोटी ज्यादा बनाने का कहा जिसको लेकर देवर भाभी मे विवाद हो गया । गुस्साई भाभी ने मिट्टी तेल का दिया उठाकर देवर को दे मारा, जिससे दुर्गेश का चेहरा, हाथ, कंधे बुरी तरह झुलस गए। दुर्गेश ने बताया कि भाभी के हाथ में भी चोट आई थी। पूरे मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है। घटना के बाद भाभी मायके चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्गेश का इलाज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
