मुलताई- रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ हेनरी डयुनेन्ट के जन्मदिन के अवसर पर मुलताई रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉक्टरों ने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के चिकित्सकों ने भाग लिया डॉक्टर कृष्णा धोटे ने बताया कि डॉ हेनरी डयुनेन्ट ने संपूर्ण विश्व को मानव सेवा का संदेश दिया।

इसलिए उनके जन्मदिन को मरीजों की सेवा के रूप में भी मनाया जाता है और यह दिन चिकित्सकों को अपने जवाबदेही का आभास भी कराता है। फल वितरण करने वालों में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य स् चिकित्सकों में डॉ निलेश बोड़खे, डॉ कैलाश डहारे, डॉ रंजीत सिंह चौहान ,गौरव डहारे, धर्मेंद्र धोटे आदि प्रमुख है।
