मुलताई -ग्राम मोरखा के पास ग्राम डुडरिया से पिंडरई में धारा सिंह रघुवंशी की लड़की के टीके में गए सैकड़ों लोग खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें बड़ी संख्या में मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खबर लिखे जाने तक पहुंचे 50 से अधिक मरीजों में दो की हालत खराब है । जिनकी हालत अधिक खराब है उनमें सब सिंह शामिल है। उनके साथ उनकी बहन दुर्गा रघुवंशी ने बताया कि उन वह शिवनी पिपरिया के निवासी है उनका पुत्र पृथ्वीराज रघुवंशी का अध्यक्ष एवं सरपंच है।

मुलताई स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाले मरीजों की हालत अत्यंत दयनीय है। संपूर्ण हाल सहित बरामदे में मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जगह-जगह बिखरे पड़े हुए हैं, जिनका मौजूदा स्टाफ उपचार करने का प्रयास कर रहा है। मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के आने का सिलसिला निरंतर जारी है। आसपास के डॉक्टर को बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी सुनील लाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं। मुलताई नगर में वर्तमान समय में मात्र एक डॉक्टर है एक अन्य डॉक्टर को आमला से बुलाया गया है मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था भी बढ़ती जा रही है वर्तमान समय में मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अमृत पल्लव छुट्टी पर है। खबर लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों में लल्लू सिंह पिता दर्शन सिंह 70 वर्ष ,जय सिंह उदय सिंह, इंदिरा सिंह धर्मराज, प्रियांशु धारा सिंह, रानी बबलू उपरोक्त सभी निवासी पिंडरई रंजना निवासी रोहित भैंसदेही, प्रियंका जयसिंह निवासी पिंडरई दिव्या कुबेर सिंह चिखली कला आदि प्रमुख।
