मुलताई -भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मुलताई आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुलताई अध्यक्ष लोकेश यादव के नेतृत्व में बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार बालाघाट से भोपाल जाते हुए मुलताई पहुंचे थे।
मुलताई आगमन पर वह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से जिले के राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में चर्चा की इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का काफिला मां ताप्ती मंदिर पहुंचा जहां उन्होंने मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके उपरांत बस स्टैंड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश यादव, बब्बल सेवतकर, निखिल जैन ,दर्शन जैन ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमाला से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की जानकारी के साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाका नंबर 1 से बस स्टैंड तक चौक चौराहे को सजा दिया था जगह जगह भाजपा झंडे बैनर लगे दिखाई दिए

लोकेश यादव ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की जानकारी बहुत कम समय में लगी थी फिर भी कार्यकर्ताओं ने हर संभव स्वागत का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष भी स्थानीय मोर्चा की तैयारियों से प्रभावित दिखाई दिए उन्होंने वाहन से उतरकर आत्मीयता से कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भेंट की प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जानी बोबड़े ,शिवम खंडाग्रे, आकाश पवार, रितिक पवार, गौरव मूलकर, संतोष पाटेकर ,निखिल पवार, चेतन मराठा ,अमन बारंगे, अक्षय जैन, विशाल पवार, सनी डहारे, अमर मराठा, प्रियांश पवार, छोटू उइके, निलेश टावरिया ,सुमित माहोरे, अनिकेत फरकाड़े आदि प्रमुख है।