मुलताई- क्षेत्र में अनुसया सेवा संगठन पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहा अग्रणी संगठन है। इस संगठन में शामिल अधिकांश युवा आर्थिक दृष्टि से बहुत अधिक सक्षम नहीं है किंतु सीमित साधनों के बावजूद यह युवा पौधों और वृक्षों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और रीति रिवाज में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।
अनुसया सेवा संगठन का उल्लेखनीय पहलू यह है कि यह पर्यावरण क्षेत्र में छोटी-छोटी अनूठी पहल के लिए जाना जाता है। अनुसाया संगठन ने 6 वर्ष पूर्व होली पर्व पर कंडो की होली अभियान प्रारंभ किया था आज इस अभियान का प्रभाव नगर सहित 80 ग्रामों में देखा जा सकता है लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं और कंडो की होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

2016 में प्रारंभ हुआ था अंडों की होली अभियान
इस संबंध में अनुसया सेवा संगठन अध्यक्ष कृष्णा साहू बताते हैं कि संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दशक से कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी युवाओं के द्वारा सामाजिक कार्यों और शुभ कार्यों में पौधे भेंट भेंट किए जाते हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण संरक्षण हो सके। होलिका दहन होता है जिसमें देखा जाता है कि लकड़ियों को काटकर होली जलाई जाती है इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसे देखते हुए हमने कंडे की होली 2016 मे अभियान प्रारंभ किया था। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जोड़कर अभियान चलाया गया उनसे कहा गया कि लकड़ी की जगह होली में कंडो का उपयोग करें। इससे वातावरण भी शुद्ध होता है, बीते 6 वर्षों में इस अभियान को भारी सफलता मिली है और हमारा प्रयास होगा कि आने वाले समय में हमारे क्षेत्र में लगभग प्रत्येक होली कंडो से जलाई जाए।