मुलताई -अनुसया सेवा संगठन जागरूक युवाओं का ऐसा संगठन है जो बीते एक दशक से पर्यावरण क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वृक्षों को बचाने और पौधों को लगाने के लिए वृक्षों को अपने सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और रीति-रिवाजों में शामिल करना, इस संगठन की विशेषता रही है ।
आज से 6 वर्ष पूर्व होली पर्व पर अनुसया सेवा संगठन ने कंडो की होली जलाए जाने के लिए जागृति अभियान चलाया था बीते 6 वर्षों में इस अभियान के सार्थक परिणाम दिखाई देने लगे हैं अब प्रति वर्ष होली पर्व पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा वर्ग न सिर्फ अभियान से जुड़कर कंडो की होली जलाकर वृक्षों को काटने से बचाता है बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट करता है। संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू बताते हैं कि अनुसया सेवा संगठन द्वारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में कंडो की होली जलाने की अपील कर रहा है जिसे सभी मे पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बड़ रही हैं पूर्व में लोग हरे भरे पेड़ो की लकड़ियां काटकर होली जलाते थे

जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता था इस लिए लोगो को जागरूक करने के लिए नगर सहित ग्रामीण अनुसया सेवा संगठन के युवाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में होली के पहले कंडो की होली जलाने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा हैं साथ ही कांडो से होली जलाने के फायदे भी बताए जा रहे है कृष्ण साहू ने बताया कि कंडो की होली जलाने की अपील के साथ ही लोगो को संकल्प भी दिलाया जा रहा है तथा हरे भरे पेड़ो के कटने से पर्यावरण को क्षति से भी अवगत कराया जा रहा है जिससे लोग भी जागरूक हो रहे है इस अवसर पर संगठन के सदस्य सोनू साहू, कपिल साहू अंकित सोनी दीपक साहू भावेश माहौर महेश साहू सुमित साहू ने बताया कि गांव गांव में होली के लिए हो रहे कंडे एकत्रित ग्रामीण अंचलों में कंडो की होली जलने की अपील धीरे धीरे रंग ला रही है जिससे लोग होली के लिए अभी से कंडे एकत्रित करने लगे है।