मुलताई- अमरावती मार्ग पर नरखेड के समीप हुई बस और ट्रक भिड़ंत मे मरने वालों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है इस दुर्घटना में शाम तक 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है ,जबकि 15 लोग घायल है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में लाया गया , जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को बैतूल एवं नागपुर ले जाया गया है।

नागपुर ले जाते समय बस ड्राइवर की भी मौत
घटना की जानकारी के बाद संपूर्ण क्षेत्र में सोक का माहौल है । दुर्घटना में मरने वालों में 1भीमराव पिता रैंबो धोटे 70 वर्ष निवासी नरखेड,2 छाया पिता देवीदास पाटिल नरखेड,3 सुनील पिता गुट्टू पिपदे 45 वर्ष वडली, 4 देवराज पिता तेजी पंडोले 60 वर्ष सिपावा,5 शेख रशीद पिता अब्दुल मजीद 55 गांधी वार्ड मुलताई,6 तेजस्विनी सुंदरलाल 19 वर्ष नरखेड, बता दें कि घटनास्थल से मुलताई स्वास्थ्य केंद्र में लाए जाने पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था ,जिसमें एक महिला भी शामिल थी दो लोगों की मौत गंभीर हालत में नागपुर ले जाते समय हो गई, जिनके शव बाद में वापस मुलताई लाए गए। मरने वालों में बस ड्राइवर भी शामिल है बस ड्राइवर शेख रशीद का हाथ कट गया था जिसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में नागपुर ले जाया जा रहा था रास्ते में मौत हो गई।

दुर्घटना में हुए 15 लोग घायल
बस दुर्घटना में घायल होने वालों में 1 विक्रम मदन 80 वर्ष निवासी मंडली ,2 नंदकिशोर नामदेव पाटिल 60 वर्ष देव भिलाई,3 श्याम प्रयाग चौहान 17 वर्ष वडली, 4 पंडरी गोरेलाल 22 वडली 5 अशोक अमृतराव 49 वर्ष घाट बिरोली, 6 सन्नु बाला रमेश 45 वर्ष तिवरखेड़,7 मोना देवीदास नरखेड ,8 दिव्यांश पिता कृष्णा 27 वर्ष नरखेड,9 शैलेश मुन्ना काले 30 वर्ष सोनौली,10 धनराज हेमराज 25 वर्ष पट्टन,11 सुन्ता बाई गंभीर 60 वर्ष गोंडी खापा,12 भीमराव संभाजी 72 वर्ष नरखेड 13 सुरेंद्र चंद्र फूलचंद 62 वर्ष पट्टन,14 शांताबाई सरजू 70 वर्ष पट्टन 15अकलवती सोमलाल 70 वर्ष लूना देही, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ अमृत पल्लव फल्ले ने दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। चारों मृतकों के शव स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शव परीक्षण केंद्र में रखे गए हैं।
—————————————–